पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैडमिंटन: नाभा गर्ल्स टीम ने पटियाला को हराया

बैडमिंटन: नाभा गर्ल्स टीम ने पटियाला को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी गोबिंदगढ़। देशभगत इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर साइंसेज में आयोजित पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला अंतर कॉलेज बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंतिम दिन फाइनल मैच में लड़कियों की कैटेगरी में रिपुदमन कॉलेज, नाभा ने खालसा कॉलेज, पटियाला को हरा कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कों के कैटेगरी में खालसा कॉलेज, पटियाला ने पीयू पटियाला की टीम को हरा कर प्रथम स्थान हासिल किया। तीन दिवसीय टूर्नामेंट में पीयू से संबंधित विभिन्न कॉलेजों की 26 टीमों ने भाग लिया था, जिनमें लड़कों की 17 टीमें और लड़कियों की 9 टीमें शामिल थी। यूनिवर्सिटी के चांसलर डाॅ. जोरा सिंह ने विनर्स को पुरस्कार दिया। यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर डाॅ. शालिनी गुप्ता ने प्लेयर्स की प्रशंसा की।

विजेता टीम को पुरस्कृत करते चेयरमैन डाॅ. जोरा सिंह अन्य।