पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीबीयू में 18वीं पंजाब साइंस कांग्रेस संपन्न

डीबीयू में 18वीं पंजाब साइंस कांग्रेस संपन्न

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी गोबिंदगढ़। देशभगत यूनिवर्सिटी में पिछले तीन दिन से चल रही 18वीं पंजाब साइंस कांग्रेस सोमवार को संपन्न हुई। ‘आधुनिक दौर में साइंस एवं टेक्नॉलॉजी के नवीनतम रुझान’ विषय पर कराई इस कांग्रेस मेंं पंजाब और देश के अन्य राज्यों से वैज्ञानिक, शोधार्थी, शिक्षक, विद्यार्थी उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।

सोमवार को कार्यक्रम की अगुवाई डीबीयू के चांसलर डॉ. जोरा सिंह चांसलर तेजिंदर कौर ने की। उन्होंंने कहा कि आज के दौर में स्मार्ट तकनीक, स्मार्ट विजन और स्मार्ट आइडिया हमेें विज्ञान की दुनिया में नई बुलंदियों पर पहुंचे सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के युवा वैज्ञानिक बेहद प्रतिभावान है। जरूरत सिर्फ उनकी इस खूबी को पहचानने उचित सुविधाएं प्रदान करने की है। शोधार्थियों द्वारा पेश किए गए पेपर्स के सारांश को यूनिवर्सिटी द्वारा ‘इनोवेटिव ट्रेंडस ऑफ साइंस एंड टेक्नॉलॉजी इन करंट सिनेरियो’ नामक पुस्तक के रूप में प्रकाशित रिलीज किया गया।

देहरादून यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नॉलॉजी के वाइस चांसलर डॉ. केके रैना ने मुख्य मेहमान रहे। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक खोजों का मुख्य उद्देश्य समाज का कल्याण होना चाहिए कि किसी को नुकसान पहुंचाना। सेंट्रल यूनिवर्सिटी बठिंडा जीएनडीयू अमृतसर के पूर्व वीसी प्रोफेसर जै रूप सिंह ने स्टूडेंट्स द्वारा पेश किए मॉडल्स और प्रोजेक्ट्स की प्रशंसा की। डॉ. आरएल मित्तल प्रिंसीपल मेडिकल कॉलेज, पटियाला ने स्टूडेंट्स को साइंस विषय को पूरी रूचि से पढ़ने के लिए प्रेरित किया।

यहां हरजीवन कौर (प्लांट ब्रीडिंग एंड जेनेटिक्स), संदीप सिंह (सेंटर फॉर जैनेटिक डीजिज), डॉ. अशोक कुमार (फिजिक्स विभाग) नितीया डोगरा (फार्मास्युटीकल साइंसिज एंड ड्रग रिसर्च), डॉ. बलविंदर राज (ईसीई) को यंग साइंटिस्ट अवार्ड दिया गया। पंजाब एकेडमी ऑफ साइंसिज के अध्यक्ष डॉ. एसएस गोसल, डॉ. आईजेएस बांसल (फाउंडर प्रेजीडेंट) और डॉ. त्रिलोक सिंह (सचिव) ने बताया कि इस साइंस कांग्रेस का उद्देश्य स्टूडेंट्स को साइंस के प्रति आकर्षित करना है। वाइस चांसलर डॉ. शालिनी गुप्ता ने बताया कि दूसरे दिन पेपर पोस्टर प्रेजेंटेशन के अलावा साइंस से संबंधित विषयों पर सामूहिक चर्चा की गई। प्रो. त्रिलोचन सिंह थिंद प्रोफेसर पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना, डॉ. गुरिंदरजीत रंधावा प्रिंसीपल साइंटिस्ट, जेनोमिक रिसोर्सेज डिवीजन नई दिल्ली, एमआईएस सग्गू डीन रिसर्च, पंजाबी यूनिवर्सिटी, डॉ. पीएस सोनी पूर्व प्रिंसीपल, सरकारी कॉलेज रोपड़, डॉ. नत्थू राम धामीवाल केमिस्ट्री विभाग पीयू, केवल कृष्ण फार्मेसी विभाग पंजाबी यूनिवर्सिटी, डॉ. मनोज कुमार फिजिक्स विभाग थापर यूनिवर्सिटी, डॉ. राजन गौड़ एंथ्रोपॉलॉजी विभाग, पंजाब यूनिवर्सिटी और डॉ. बलदेव कुमार पंजाबी यूनिवर्सिटी ने अपने विचार पेश किए। पिछले तीन दिनों के दौरान उम्मीदवारों को प्रस्तुत किए गए प्रोजेक्ट्स विजेताओं को सर्टिफिकेट पदक देकर सम्मानित किया गया। यहां प्रबंधकीय सचिव निर्देशक (अकादमिक) डॉ. राजेश गोयल, विभिन्न फैकल्टियों के निर्देशक, स्टाफ मेंबर्स और स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

प्रो. जै रूप सिंह को सम्मानित करते हुए डीबीयू के चांसलर डॉ. जोरा सिंह।

18वीं पंजाब साइंस कांग्रेस के समापन समारोह में मौजूद मेहमान स्टूडेंट्स।

साइंस कांग्रेस के दौरान दिए गए प्रोजेक्ट्स में विजेताओं को पदक सर्टिफिकेट से किया सम्मानित