आर्टिस्ट्स ने रिहर्सल में दिखाए हुनर
मंडी गोबिंदगढ़। श्रीराम कला मंच के आर्टिस्ट रामलीला की रिहर्सल यहां के दशहरा ग्राउंड में कर रहे हैं। क्लब के जीवन कैंथ ने बताया कि 1978 से मंच की ओर से श्री राम लीला का मंचन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार लगभग 30 कलाकार श्री राम लीला का मंचन करेंगे। श्री राम दरबार स्टेज सज्जा से लेकर नई ड्रेस भी मथुरा वृदांवन से मंगाई गई है। संजय संगर, चंचल, संदीप, अनिल, रोहित मक्खन, कमल, साहिल, राकेश शारदा, अर्शदीप बाजवा, ध्रुव बाजवा, अमर, अमन आदि कलाकार भी मौजूद रहे।