- Hindi News
- नसराली में फ्री ब्यूटीशियन कोर्स सेंटर शुरू
नसराली में फ्री ब्यूटीशियन कोर्स सेंटर शुरू
मंडी गोबिंदगढ़। गांवनसराली में श्री सालासर सेवा समिति ने जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं को आत्मा निर्भर बनाने के लिए सेंटर शुरू किया है। जहां ब्यूटीशियन का कोर्स फ्री में कराया जाएगा। सेंटर का शुभारंभ समाज सेविका नीलमा भाटिया ने किया। लायन क्लब के पास्ट जिला गवर्नर एमजेएफ लायन डाॅ. मनमोहन कौशल मौजूद रहे। संस्था के ओहदेदारों ने बताया कि सेंटर में 25 लड़कियों और महिलाओं को 6 महीने तक चलने वाली इस कोर्स में मेंहदी, केश सज्जा, फेशियल आदि की ट्रेनिंग दी जाएगी। यहां संस्था अध्यक्ष विनोद चौटाला, उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल, सचिव डाॅ. पीसी गौतम, राजिन्द्र मित्तल, प्रिय साल्दी, मनदीप कौर, बलजीत कौर, राजेन्द्र खेहरा, दर्शन साल्दी, प्रवेश साल्दी, शक्ति अग्रवाल और संदीप गुप्ता मौजूद रहे।