श्री सालासर: पैदल यात्रा रवाना
मंड गोबिंदगढ़। सुभाषनगर स्थित शिव मंदिर से जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन जोगिंदरपाल सिंगला ने श्री जय हनुमान सेवा सदन चेरिटेबल सोसायटी और श्री सालासर सेवा समिति द्वारा श्री सालासर राजस्थान को जाने वाली 40वीं 15 दिवसीय पैदल यात्रा का झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। राधे श्याम गोयल ने बताया कि उनके द्वारा यह यात्रा 1974 में शुरू की गई थी जोकि आज तक जारी है। यात्रा में जेके जिंदल, सुरेश पातड़ां, दिनेश चंद गर्ग, नवनीत गोयल, विक्रम गर्ग, कमल गोयल, गौरी शंकर शामिल हैं।