- Hindi News
- डीबीयू में दो दिनी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत
डीबीयू में दो दिनी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की शुरुआत
{40 देशों के 150 से ज्यादा डेलीगेट शामिल हुए
भास्करन्यूज |मंडी गोबिंदगढ़
देशभगतयूनिवर्सिटी में शुक्रवार को ‘चैलेंजिज इन हायर एजुकेशन’ विषय पर दो दिनी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज हुआ। इसमें देश के अन्य राज्यों के अलावा ईरान, इराक, नेपाल, साउथ सूडान, बरूंडी, अफगानिस्तान आदि 40 देशों के 150 से अधिक डेलीगेट शिरकत कर रहे हैं। इस सम्मेलन का उद्वघाटन डीबी यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. ज़ोरा सिंह ने किया।
वीसी डॉ. शालिनी गुप्ता ने सम्मेलन के मकसद के बारे में बताया कि देश भगत यूनिवर्सिटी पहले देश भगत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के नाम से जानी जाती थी। पिछले सात साल से लगातार इस सम्मेलन का आयोजन करती रही है। उद्धघाटनी समारोह में विभिन्न देशों से प्राप्त हुए खोज पत्रों को ‘चैलेंजिज़ इन हायर एजुकेशन’ नामक पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया गया है।
समारोह की अध्यक्षता किंगडम ऑफ लेसेथो के राजदूत दीपक वोहरा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य इंसान को सूझवान, ज्ञानवान एवं रोजगार के काबिल बनाना है। लेकिन हमारी मौजूदा शिक्षा प्रणाली इन उद्देश्यों को पूरी तरह हासिल नहीं कर पा रही है।
मुख्य वक्ता पंजाब ट्रैक्टर्स के पूर्व वाइस चेयरमैन चंद्र मोहन ने कहा कि इस सम्मेलन का विषय तेजी से बदल रहे विश्व में बहुत अहमियत रखता है। तकनीकी सेशन के दौरान डेलीगेट्स ने अपने रिसर्च पेपर पढ़े। डीबीयू की प्रो-चांसलर तेजिंदर कौर ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
‘चैलेंजिज़ इन हायर एजुकेशन’ नामक िकताब रिलीज करते हुए डेलीगेट्स।