पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीवरेज ओवरफ्लो, घरों की नींव में जा रहा पानी, पब्लिक नाराज

सीवरेज ओवरफ्लो, घरों की नींव में जा रहा पानी, पब्लिक नाराज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| मंडी गोबिंदगढ़

नगरकौंसिलके वाॅर्ड-15 में 1500 के करीब वोटर हैं। वार्ड में विधि चंद काॅलानी, मॉडल टाउन, ईदगाह, नसराली का कुछ एरिया आता है। वॉर्ड में कुछ एरिया ऐसा है जो कुछ समय पहले ही नगर कौंसिल की हद में आया है।

इलाके में सीवरेज लाइन तो पड़ गई है, लेकिन सीवरेज ओवरफ्लो होने की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सीवरेज लाइनों में हर रोज खड़ा होने वाले पानी उनके घरों की नींव में जा रहा है। लोगों का गुस्सा प्रशासन की कार्यप्रणाली से है। उनका कहना है कि पार्षद तो कई बार खुद आकर सफाई काम कराते हैं, लेकिन अब तक सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो सका है। लोगों ने कहा कि मोहल्ले में गंदगी फैलने और सड़क पर पानी जाम होने से रिश्तेदारों तक को घर नहीं बुलाते।

विधि चंद काॅलॉनी में ओवरफ्लो से गली में खड़ा गंदे पानी को दिखाते मोहल्लावासी।

अपील पर कौंसिल अफसर ने ध्यान नहीं दिया

^पूर्वपार्षद हरपाल सिंह नसराली ने कहा कि करीब दो करोड़ की लागत से सड़कों बनवाई हैं। पानी की समस्या का समाधान के साथ-साथ स्ट्रीट लाइटें भी लगवा दी हैं। सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से वह वाकिफ हैं। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी नगर कौंसिल प्रशासन की लापरवाही से समस्या गंभीर हुई है। मैं खुद मौके पर जाकर सीवरेज लाइनों की सफाई कराता हूं।

सवीरेज समस्या का स्थाई समाधान हो

^बख्शीशसिंह सुक्खी ने कहा कि विधि चंद काॅलोनी में कई जगह पर स्ट्रीट लाइटों का प्रबंध भी नहीं है। कई तो काफी समय से खराब पड़ी है जिससे इलाके में कई वारदातें भी हो चुकी हैं। इलाके में स्ट्रीट लाइटों का भी उचित प्रबंध कराने की जरूरत है। इलाके में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से लोग बहुत परेशान है। इसका स्थाई समाधान होना चाहिए।

वाॅर्ड-15

मंडी गोबिंदगढ़

सड़क पर जमा रहता है गंदा पानी

^गुरमीतकौर ने कहा कि उनके घर के बाहर सीवरेज लाइन ओवरफ्लो होना हर रोज की बात है। अब तो वह रिश्तेदारों को भी घर में बुलाने से कतराने लगी हैं। गंदा पानी जमा होने से हर समय बीमारी का खतरा बना रहता है। साथ ही आंगनबाड़ी स्कूल है जहां पर छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं। कई बार बच्चे भी गंदे पानी में गिर जाते हैं।