पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मीट का काम करने वालों ने दो भाइयों को पीटा

मीट का काम करने वालों ने दो भाइयों को पीटा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी गोबिंदगढ़। बसस्टैंड पर मंगलवार की रात हुई मारपीट में दो सगे भाई जख्मी हो गए। उनको लोगों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चरनजीत चन्नी पुत्र बाबू राम निवासी राजपुरा ने बताया कि वह बस स्टैंड के पीछे बनी मीट मार्केट में मीट बेचता है।

मंगलवार रात आठ बजे घर जाने के लिए भाई राजेश कुमार के साथ बस स्टैंड पर खड़ा था। वहां कुछ लोगों ने हम पर तेजधार हथियार और संबल से हमलाकर दिया। पुलिस को सूचित कर दिया गया था, पर अभी तक कोई भी पुलिस मुलाजिम उनके बयान लेने नहीं आया। उसने बताया कि हमलावर भी मीट का काम करते हैं। चन्नी ने आरोप लगाया कि अस्पताल में डॉक्टरों ने सही इलाज नहीं किया। भाई के सिर पर टांके लगा दिए गए, अभी तक पट्टी नहीं की। डॉक्टरों ने भाई के पैर में फ्रैक्चर बताया है।

खबरें और भी हैं...