~11 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क
मंडी गोबिंदगढ़। हरचंदमिल रोड स्थित दो सड़क का नगर कौंसिल प्रधान पूनम जिंदल और कौंसलर प्रदीप कुमार ने उद्घाटन किया। शहर के विकास काम में कमी नहीं आने दी जाएगी। सारे शहर का विकास बिना भेदभाव कराया जा रहा है। हरचंद मिल रोड पर दो सड़क का काम शुरू कराया है। निर्माण पर 11 लाख की लागत आएगी। दोनों इंटरलॉकिंग टाइलों का ठेका अजय कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला है। यहां शिअद सर्कल सीनियर प्रधान केके जिंदल, राजन गर्ग, राजेश गुज्जर, बलविंदर सिंह, अमनदीप शर्मा, राहुल तिवाड़ी, सनी शर्मा और मनप्रीत कौर मौजूद रहे।
हरचंद मिल रोड स्थित टाइलों वाली रोड का शुभारंभ करते कौंसिल प्रधान पूनम जिंदल, कौंसलर प्रदीप कुमार, केके जिंदल मौजूद रहे।