मंडी में श्री शनिधाम मंदिर को 21 हजार रुपए किए भेंट
मंडी गोबिंदगढ। लोहानगरी मंडी गोबिंदगढ़ के मोहल्ला दशमेश काॅलोनी स्थित श्री शनिधाम मंदिर में गौरी शंकर महिला संकीर्तन मंडली की ओर से भजन कीर्तन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। गौरी शंकर महिला संकीर्तन मंडली की अध्यक्ष तारा रानी ने टीम समेत श्री शनिधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश खन्ना को 21 हजार रुपए की राशि मंदिर के लिए भेंट की। यहां श्री शनिधाम ट्रस्ट के सरपरस्त अनिल भल्ला, महासचिव विपन सभ्रवाल, कैशियर सुधीर दत्ता, कुलदीप सिंह दीप, रवींद्र बांडे, बनारसी सिंह, अमित गौतम, भजन सिंह, जगदीश विश्वकर्मा, जेपी गुप्ता, कैलाश गुप्ता, ऊषा अग्रवाल, निर्मला बांडे, राज रानी, जीती, रेखा, सुरिंदर कौर, रीटा कालड़ा, नीलम भल्ला, दीप कौर, राधा रानी, संतोष कुमारी, कुसम लता, किरना ठाकुर मौजूद थे।