पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रथयात्रा की सहयोगी संस्थाओं का सम्मान किया

रथयात्रा की सहयोगी संस्थाओं का सम्मान किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी गोबिंदगढ़। अंर्तराष्ट्रीयकृष्ण भावनामृत संघ (इस्काॅन) के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद जी की प्रेरणा से इस्काॅन फेस्टिवल कमेटी की ओर से सम्मान समारोह करवाया गया। इसमें भगवान श्री जगन्नाथ की 16वीं रथयात्रा यात्रा के समाप्त होने पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सम्मान समारोह करवाया गया। इसमें भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा यात्रा के दौरान सहयोग करने वाली धार्मिक संस्थाओं और गणमान्यों को प्रभु प्रसाद देकर विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इससे पहले श्री वृंदावन धाम से पधारे महापुरुषों ने भगवान जगन्नाथ जी की महिमा सुनाई। इस्काॅन फेस्टिवल कमेटी के चेयरमैन पवन सचदेवा और अध्यक्ष सुरेंदर पाल सिंघी ने सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया। अंत में आरती और प्रसाद वितरण किया गया। लंगर भी चला। यहां इस्काॅन चंडीगढ़ के अकिंचन प्रिया दास, परघोष दास, मोतीराम सेतिया, पवन सिंगला, दिनेश मेहता, जिम्मी मल्होत्रा, नरेंदर भाटिया, सुरेश गोयल, विनोद गोयल, उमेश अग्रवाल, अश्वनी भाटिया, राकेश माटा, राजेश शट्टी, राकेश जिंदल, राकेश गोयल, संजू बंसल, रमेश गोयल, एडवोकेट आरके बस्सी शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...