डीएसपी से भरोसा मिलने पर धरना मुलतवी
कैंटरछीननेऔर ड्राइवर को किडनैप करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शहर के कारोबारी और ट्रांसपोर्टर पिछले 5 दिनों से लिबर्टी चौक पर धरना दे रहे थे। सोमवार को डीएसपी द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना मुलतवी कर दिया।
राजिंदर राजा ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से यूनियन के साथ शरारती तत्व धक्का कर रहे हैं। जिससे उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है। इस मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन से कई बार गुहार लगाई गई बावजूद प्रशासन शांत है। आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज आरोपियों को गिरफ्तार करने में असफल रहे हैं। इसलिए चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह का तबादला किया जाए। सूचना मिलने के बाद धरना स्थल पर राजपुरा के डीएसपी चंद सिंह पहुंचे। उन्होंने पुलिस चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह को आदेश दिए कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द कर रिपोर्ट सौंपे। यहां देवकी नंदन, जवाहर मामा, राजिंदर निरंकारी, पम्मी सहगल, शाम लाल आनंद, नरिंदर सोनी, महिंदर बबर, रमेश सरदाना, यशपाल सिंधी, जवाहर मामा, सतीश डाहरा, समेत व्यापारी और ट्रांसपोर्टर मौजूद रहे।
यहहै मामला : 10सितंबर को मंडी गोबिंदगढ़ निवासी परमिंदर सिंह फोकल प्वाइंट से माल लेकर ड्राइवर राजेश कुमार के साथ जा रहा था। तभी अज्ञात आरोपियों ने कैंटर ड्राइवर को अगवा कर कैंटर छीन फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
राजिंदर राजा मीटिंग के दौरान डीसी को दिए जाने वाले ज्ञापन के बारे में बताते हुए। वहीं मीटिंग में मौजूद कारोबारी और ट्रांसपोर्टर।