पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, भक्त हुए भावविभोर

शहर यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, भक्त हुए भावविभोर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी गोबिंदगढ़। भगवानजगन्नाथ शनिवार को शहर की यात्रा पर निकले तो लोहा नगरी कृष्णमय हो गई। भाई बलभद्र प|ी सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर निकले जगन्नाथ। शहर में रथयात्रा के लिए स्वागती स्टॉल लगाए गए थे। सूरज ढलते ही शहर रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगा उठा। इस दौरान प्रशासन ने रथयात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े प्रबंध किए थे। थाना मंडी गोबिंदगढ़ के एसएचओ अजयपाल सिंह खुद सभी इंतजामों की कमान संभाले हुए थे।

शनिवार सुबह जीटी रोड स्थित श्री राम भवन में कार्यक्रम की शुरूआत हुई। हरिनाम संकीर्तन के बीच भगवान जगन्नाथ, बलभद्र सुभद्रा जी का श्रृंगार हुआ। महाआरती के बाद भगवान को छप्पन भोग लगाए गए। भक्तों ने भगवान की पालकी को रथ पर विराजमान किया। इस दौरान भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। बैंड बाजों के साथ भगवान की यात्रा शुरू हुई। रथ यात्रा की शोभा बढ़ाने के लिए वृंदावन, दिल्ली चंडीगढ़ से आई संकीर्तन मंडलियों ने हरिनाम संकीर्तन से भक्तों को खूब मंत्रमुग्ध किया। रथयात्रा अपने निर्धारित रूट से होती हुई देर शाम श्री राम भवन पहुंच कर संपन्न हुई।

यहां इस्कॉन फेस्टीवल कमेटी के सीता राम गुप्ता, प्रेम बांसल, प्रकाश चंद गर्ग, ओम प्रकाश गोयल, हुकम चंद बांसल, चेयरमैन पवन सचदेवा, वाइस चेयरमैन रमेश गोयल, प्रधान सुरिंदर सिंह, उप प्रधान संजीव गोयल, महासचिव पवन सिंगला, कैशियर अशोक सिंगला, मोती लाल सेतिया, भारत भूषण जिंदल, नरिंदर भाटिया, दिनेश मेहता, संजीव सूद लाल चंद गर्ग मौजूद रहे।

रथयात्रा के दौरान निकली झांकी।

सूरज ढलते ही रोशनी से जगमगाया शहर