- Hindi News
- डीबीयू में 18वीं साइंस कांग्रेस की शुरूआत
डीबीयू में 18वीं साइंस कांग्रेस की शुरूआत
मंडी गोबिंदगढ़। देशभगत यूनिवर्सिटी में 18वीं पंजाब साइंस कांग्रेस का उद्घाटन किया गया। वैज्ञानिकों साइंस टीचर्स के इस सम्मेलन का मुख्य विषय ‘आधुनिक दौर में साइंस एवं टेक्नॉलॉजी के नवीनतम रुझान’ है। पंजाब एकेडमी ऑफ साइंसिज के सहयोग से कराए जा रहे इस कार्यक्रम में पंजाब देश के अन्य राज्यों से वैज्ञानिक, शोधार्थी, टीचर, स्टूडेंट इंडस्ट्रियलिस्ट पहुंच रहे हैं। डीबीयू के चांसलर डॉ. जोरा सिंह ने मेहमानों का स्वागत किया। साइंस कांग्रेस में केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के आर्मामेंट रिसर्च बोर्ड के चेयरमैन डॉ. एसके सलवान बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे। डॉ. सलवान ने कहा कि विज्ञान हमारे जीवन का आधार है। अगर हम बाकी संसार के साथ कदम से कदम मिला कर चलना चाहते है तो हमें वैज्ञानिक सोच अपनानी होगी।
समागम का उद्घाटनी भाषण बाबा साहिब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ के वीसी डॉ. आरसी सोबती ने दिया। डॉ. सोबती ने डीबीयू द्वारा किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की।
अमेरिकी कंपनी जीरॉक्स कॉर्पोरेशन के कार्यकारी अधिकारी डॉ. संतोख बदेशा साइंस कांग्रेस में मुख्य वक्ता रहे। डॉ. जोरा सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले विद्वान पेपर और पोस्टरों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में अपने रिसर्च वर्क पेश करेंगे।
डीबीयू की वाइस चांसलर डॉ. शालिनी गुप्ता ने कहा कि यूनिवर्सिटी का मुख्य उद्देश्य कम खर्च पर उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करना है। पंजाब एकेडमी ऑफ साइंसिज के अध्यक्ष डॉ. एसएस गोसल ने विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर विचार किया। पंजाब एकेडमी ऑफ साइंसिज के फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ. आईजेएस बांसल बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर डॉ. एसएस गिल गेस्ट ऑफ ऑनर रहे।
इस मौके मनमोहन सिंह (कॉर्डियोलॉजिस्ट) को भगवान दास अरोड़ा अवार्ड दिया गया। डॉ. राज बहादुर (वाइस चांसलर बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसिज, फरीदकोट) को देश भगत सरदार लाल सिंह ऑरेशन अवार्ड से नवाजा गया। डॉ. आरके कोहली (वाइस चांसलर, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, बठिंडा), डॉ. कुलदीप सिंह ढींढसा (केमिस्ट्री), डॉ. टीएस कलेर (कॉर्डियोलॉजिस्ट) और डॉ. नीलम कलेर (निओनाटोलॉजिस्ट) को ऑनरेरी फैलोशिप से सम्मानित किया गया। प्रवासी भारतीय जुझार सिंह को पहला देश भगत रतन अवार्ड दिया गया। जुझार सिंह ने हांगकांग में आठ लाख रुपए की कीमत के हीरे-जवाहरात उसके वारिसों को सौंपकर पूरे देश वासियों और पंजाबियों को गौरव बढ़ाया है। यहां यूनिवर्सिटी, रजिस्ट्रार डॉ. वीरेंद्र सिंह, प्रबंधकीय सचिव डॉ. राजेश गोयल, विभिन्न फैकल्टियों के स्टाफ मेंबर्स स्टूडेंट्स मौजूद रहे।
एनआरआई जुझार सिंह को पहले देश भगत र| अवार्ड से सम्मानित करते डीबीयू के चांसलर डॉ. जोरा सिंह।
डीबीयू में दीप प्रज्जवलित कर साइंस कांग्रेस की शुरूआत करते डॉ. आरसी सोबती, डॉ. जोरा सिंह डॉ. एसएस गोसल।