पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वॉर्ड 22 में हरप्रीत सिंह प्रिंस ने खोला दफ्तर

वॉर्ड 22 में हरप्रीत सिंह प्रिंस ने खोला दफ्तर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी गोबिंदगढ़। नगरकौंसिल चुनावों की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे चुनाव प्रचार भी जोर पकड़ता जा रहा है। वॉर्ड नंबर 22 में आजाद उम्मीदवार के तौर पर किस्मत आजमा रहे हरप्रीत सिंह प्रिंस के चुनावी दफ्तर के उद्घाटन के मौके पर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के जाने पहचाने हास्य कलाकार बीनू ढिल्लो पहुंचे।

इस मौके पर पीपुल्ज पार्टी के जिलाध्यक्ष जगमीत सिंह सहोता, जगमोहन सिंह बिट्टू, संदीप सिंह चीमा, इंद्रजीत सिंह रंधावा, वरुण अग्रवाल, दविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, जगतार सिंह, कमल, जगरूप सिंह संधू, जतिंदरपाल सिंह, जसपिंदर सिंह, कुलवंत सिंह बेदी, गुरचरन सिंह, अविनीश, सुरिंदर कुमार पप्पी, विजय शर्मा, राजेश शर्मा शंटी, उद्दम सिंह खालसा, अजमेर सिंह, नरेश गुप्ता, राजू खालसा, हीरा खालसा, परमजीत सिंह, बिट्टू खालसा, राहुल गुप्ता, इंकबाल सिंह, नाईम मुहम्मद, वरिंदर, रिंकू, राजू, मीना, रामेश, शौकत अली, जसविंदर सिंह आदि मौजूद थे।

बीनू ढिल्लो ने सुनाए चुटकुले

ढिल्लोंने प्रिंस के लिए वोट मांगते हुए लोगों को चुटकुले सुनाकर खूब हंसाया। वहीं प्रिंस ने कहा कि वह आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनका किसी भी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। वह निष्काम भाव से लोगों की सेवा करना चाहते हैं।

हरप्रीत सिंह प्रिंस की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीनू ढिल्लो।