पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैकल्टी ऑफ नर्सिंग के नाम रहा वॉलीबाल का खिताब

फैकल्टी ऑफ नर्सिंग के नाम रहा वॉलीबाल का खिताब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी गोबिंदगढ़। डीबीयूकैंपस में वीरवार को इंटर फैकल्टी स्पोर्ट्स मीट करवाई गई, जिसमें विभिन्न फैकल्टियों की टीमों ने भाग लिया। स्पोर्ट्स मीट के दौरान वॉलीबाल, फुटबाल, कबड्डी और टग ऑफ वार आदि प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। डीबीयू की चांसलर प्रो. तेजिंदर कौर ने मुकाबलों का उद्घघाटन किया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। यह हमें शारीरिक तौर पर फिट एंड अनुशासित रखते हैं, साथ ही यह हमारे लिए मनोरंजन का साधन भी हैं। स्पोर्ट्स मीट में हुए वॉलीबाल (लड़कियों) के फाइनल में फैकल्टी ऑफ नर्सिंग ने फैकल्टी ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स को 25-19 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं वॉलीबाल (लडकों) के फाइनल में फैकल्टी ऑफ आयुर्वेदा एंड रिसर्च ने फैकल्टी ऑफ लॉ को 25-21 से मात दी। फुटबाल (लड़कों) के फाइनल में फैकल्टी ऑफ नर्सिंग की टीम ने फैकल्टी ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स को 2-1 के अंतर से हराया। कबड्डी मुकाबलों में (सर्कल स्टाइल) के फाइनल मुकाबले में फैकल्टी ऑफ आयुर्वेदा की टीम ने फैकल्टी ऑफ एजुकेशन की टीम को 13-11 के अंतर से अंतर से हराया। टग ऑफ वार प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियों की टीमों ने अपने दमखम का परिचय दिया। लड़कियों की श्रेणी में फैकल्टी ऑफ लॉ ने फैकल्टी ऑफ एजुकेशन को हराया, तो दूसर ओर लड़कों के वर्ग में फैकल्टी ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स ने फैकल्टी ऑफ लॉ को हराकर जीत हासिल की। यह सभी मुकाबले खेल कॉआर्डिनेटर नंदन सिंह की देखरेख में करवाए गए। अंत में यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. जोरा सिंह ने विजेता रही टीमों के खिलाडियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर डॉ. शालिनी गुप्ता, प्रो वाइस चांसलर डॉ. शांतनु चटर्जी, रजिस्ट्रार डॉ. वरिंदर सिंह, निदेशक अकादमिक डॉ. राजेश गोयल और विभिन्न फैकल्टियों के स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

इंटर फैकल्टी खेल मुकाबलों में रस्साकसी के दौरान प्रदर्शन करते खिलाड़ी।