लाल बत्ती चौक पर भरे दूध के सैंपल
मंडी गोबिंदगढ़। लालबत्ती चौक पर सुबह सेहत महकमे की टीम ने नाकाबंदी कर वहां से गुजरने वाले दूध वालों के दूध के सैंपल लिए। सेहत महकमे की टीम की अगुवाई जिला सेहत अधिकारी डॉ.. कुलविन्द्र सिंह और फूड इंस्पेक्टर जसपिंदर कौर ने दी। उन्होंने बताया कि महकमे को दूध वालों के दूध में पानी मिला। जिसके बाद समय-समय पर जिले के कई जगहों पर नाकाबंदी कर सैंपल लिए जाते हैं।