पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ड्राइवर िकडनैिपंग मामला, आरोपी िगरफ्तार

ड्राइवर िकडनैिपंग मामला, आरोपी िगरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपुरा। गगनचौक के पास से 10 सितंबर को दिन दिहाड़े कैंटर छीनने और ड्राइवर को अगवा करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गोबिंदगढ़ के परमिंदर सिंह 10 सितंबर को ड्राइवर राजेश कुमार के साथ कैंटर पर सवार होकर लुधियाना की तरफ जा रहे थे कि गगन चौक के पास आरोपियोंं ने कैंटर ड्राइवर को अगवा करने के अलावा कैंटर को छीनकर फरार होने में सफल हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। आरोपियों को पकड़ने के कारण शहर के कारोबारियों और ट्रांसपोर्टर में रोष था। आरोपियों को नहीं पकड़े जाने के विरोध में पिछले दिनों लिबर्टी चौक पर धरना लगाने का फैसला किया गया, लेकिन राजपुरा के डीएसपी चंद सिंह ने मौके पर पहुंचकर कारोबारियों और ट्रांसपोर्टर को विश्वास दिलाया कि आरोपियों की पहचान कर जल्द पकड़ लिया जाएगा। बस स्टैंड पुलिस चौकी इंचार्ज सुखपाल सिंह ने बताया कि उक्त मामले को लेकर कश्मीर सिंह और विजय कुमार को काबू कर लिया गया है।