रेल रोको आंदोलन को पुलिस ने किया विफल
भास्कर न्यूज|मंडी गोबिंदगढ़
मलेरकोटलामेंहुई गो हत्या के विरोध और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पंजाब के 14 हिंदू संगठनों ने राज्य भर में रेल रोको आंदोलन किया। लेकिन मंडी गोबिंदगढ़ में दो घंटे के रेल रोको आंदोलन को पंजाब पुलिस और रेलवे पुलिस ने विफल कर दिया।
शहर के रेलवे स्टेशनों और रेलवे क्रॉसिंग गांव नसराली से प्रदर्शनकारियोंं को पुलिस ने खदेड़ दिया। मनीष सूद बंटी, सतपाल गोसांई, दुर्गा गुप्ता और मनोज गुप्ता के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन करने की तैयारी की थी लेकिन पुख्ता पुलिस प्रबंधों के चलते सफल नहीं हो सका। हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि हम रेल पटरियों पर बैठ कर शांति से रेल रोककर श्री हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए अपना विरोध जताना चाहते थे। ताकि पंजाब सरकार तुरंत इसके लिए सार्थक कदम उठाए। यहां जिला अध्यक्ष भूपिंदर कैड़े, विकास शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, हरप्रीत सिंह, रितुल चोपड़ा, मिंटू कुमार, रोहित कुमार, गुरविंदर सिंह विक्की, भूपिंदर बंसल, अनिल गांधी, हरजीत सोनू, मनोज जायसवाल, विक्की सोफत, बलदेव रत्तिया सोहन सिंह भोला मौजूद रहे।
नसराली के रेलवे स्टेशन रेल क्रॉसिंग पर हिंदू संगठन के प्रतिनिधि रोष प्रदर्शन करते हुए।