पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश भगत में मंगलयान की सफलता पर जश्न

देश भगत में मंगलयान की सफलता पर जश्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी गोबिंदगढ़। भारतके मंगलयान मिशन को मिली ऐेतिहासिक सफलता का जश्न देश भगत यूनिवर्सिटी में मनाया गया। स्टूडेंट्स ने मंगलयान को मंगल की कक्षा में स्थापित करने में मिली कामयाबी पर खुशी जाहिर की। यूनिवर्सिटी चांसलर डाॅ. जोरा सिंह प्रो. चांसलर तेजिंदर ने कहा कि इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान एजेंसी) की इस सफलता ने देश के हर नागरिक को गौरवांवित किया है, क्योंकि मंगल पर पहुंचने के प्रथम प्रयास में यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत विश्व का पहला देश बन गया है। वाइस चांसलर डाॅ. शालिनी गुप्ता ने कहा कि मंगलयान की सफलता ने अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरूआत की है। डाॅ. प्रदीप सिंह चीमा ने भी अपनी खुशी जाहिर की।