- Hindi News
- वित्त मंत्री से मिलेंगे, केंद्र नहीं माना तो शीतकालीन सत्र में आप उठाएगी मुद्दा
वित्त मंत्री से मिलेंगे, केंद्र नहीं माना तो शीतकालीन सत्र में आप उठाएगी मुद्दा
भास्कर न्यूज| मंडी गोबिंदगढ़
लोहानगरीके इंडस्ट्रियलिस्ट्स कारोबार बचाने के लिए सरकार का ध्यान अपनी ओर खींचने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। नेशनल हाईवे नंबर एक पर 8वें दिन भी इंडस्ट्रियलिस्ट्स धरने पर बैठे। सांसद भगवंत मान इंडस्ट्रियलिस्ट्स को समर्थन देने बुधवार को धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जल्द ही केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिल कर इंडस्ट्रियलिस्ट्स की समस्याओं का हल निकाला जाएगा। अगर सफलता नहीं मिली तो संसद के शीतकालीन सत्र में आप पार्टी के सांसद इस मुद्दे को उठाएंगे।
इंडस्ट्रियलिस्ट्स के आंदोलन को समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर सियासी पार्टियों के नुमांइदे भी पहुंचे। इनमें पंजाब कांग्रेस कमेटी के सचिव जोगिंदर सिंह मैणी भी थे। सभी ने इंडस्ट्रियलिस्ट्स की मांगों को जायज ठहराते हुए सरकार से इस क्षेत्र के अस्तित्व को बचाने की अपील की। भगवंत मान ने कहा कि इंडस्ट्रियलिस्ट्स और मजदूर सच्चा देशभगत है। छोटे और मझले इंडस्ट्री रोजगार के अधिक अवसर मुहैया कराते हैं। अगर ये बेहतर स्थिति में होंगे तभी देश प्रगति करेगा। उन्होंने अफसरशाही पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता और सरकार के बीच की इस कड़ी को भ्रष्टाचार ने जकड़ लिया है। युवा इंडस्ट्रियलिस्ट्स जतिन सूद अौर मनमोहन मांगट ने कहा कि देश की जनता अपना वोट देकर प्रतिनिधि चुनती है। वो प्रतिनिधि विधानसभा और संसद में देश की आवाज बनता है। यही वो लोग होते हैं जो जनता के संवैधानिक अफसरों की रक्षा करते हैं। सरकार यूं तो खाद्य, रोजगार, सेहत और शिक्षा के अधिकार दे रही है, लेकिन इस इलाके के लोग इन्हीं अफसरों को खोते जा रहे हैं। जिसके लिए सरकार की नीतियां ही जिम्मेदार हैं।
विनोद वशिष्ठ, हरमेश जैन, देवी दयाल पराशर, राजीव सूद, दर्शन सिंह, प्रदीप भल्ला, लालचंद गर्ग, शशि जोशी, राज जिंदल, विनय कुमार, जेपी शर्मा, संजीव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में इंडस्ट्रियलिस्ट्स मौजूद थे।
देर शाम आॅल इंडिया स्टील री रोलर्स एसोसिएशन की मीटिंग विनोद वशिष्ठ की अगुवाई में हुई। इसमें यह यह फैसला लिया गया कि मंडी गोबिंदगढ़ की इंडस्ट्री मुकमल रूप से 26 और 27 को बंद रहेगी। राजीव सूद, हरमेश जैन, प्रदीप भल्ला, दर्शन सिंह, लाल चंद गर्ग मौजूद रहे।
लोहा नगरी को बचाने के लिए स्थानीय लोगों के अलावा आस-पास के गांवों के लोग भी पहुंच कर इंडस्ट्रियलिस्ट्