समिति मेंबर्स पर दर्ज केस वापस हो: बंटी
भास्कर न्यूज| मंडी गोबिंदगढ़
अखिलभारतीयहिंदू सुरक्षा समिति के मेंबर मोहाली के फेस-1 स्थित श्री महाकाली मंदिर के पास मांस और मछली की दुकानों को बंद कराने के लिए आंदोलन चला रहे थे। इस मामले में मोहाली प्रशासन को चेताया भी था। जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो समिति के युवा चेयरमैन रमेश दत्त, चंद्रशेखर, मनोज कुमार, ज्ञान चंद, सर्वजीत, जोगिंदर मेहता और राहुल दुकानों केवल बंद करा रहे थे लेकिन मोहाली पुलिस ने समिति के मेंबरों पर तोडफ़ोड़ अन्य केस दर्ज कर लिया। जोकि हिंदुओं के साथ अन्याय है। मीटिंग में यह बात समिति के प्रदेश प्रभारी मुनीश सूद बंटी ने कही। उन्होंने धमकी दी कि पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामलों को अगर पंजाब सरकार ने तुरंत वापस नहीं लिया तो पंजाब में रोष प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने पंजाब सरकार से अपील की कि सरकार नवरात्रों पर प्रदेश भर में मांस और मछली की दुकानों को बंद कराए। यहां जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल, विनय सचदेवा, गुलजार सिंह, अजय चोपड़ा, राजू मेहरा, गोल्डी वालिया, संदीप सिंह और प्रवीन कुमार थे।
समिति के प्रदेश प्रभारी मुनीश सूद बंटी मीटिंग करते हुए।