पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें: मानसी

योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें: मानसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी गोबिंदगढ़। योगसे इंसान निरोग रह सकता है। इससे कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग, आंखों का रोग, पेट, मोटापा, दमा, ब्लड प्रेशर, गैस, कब्ज, माइग्रेन, सरवाइकल आदि की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। यह बात पतंजलि योग समिति के जिला महिला प्रभारी बहन मानसी ने समिति द्वारा ग्रीन पार्क में लगाए जा रहे योग कैंप में कही। उन्होंने कहा कि हमें योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। कैंप के तीसरे दिन एसपीडी बलवंत सिंह चीफ गेस्ट रहे। यहां भारत स्वाभिमान ट्रस्ट पंजाब के सरपरस्त प्रकाश चंद गर्ग, देवी दयाल पराशर, मुकेश कुमार और एसएचओ अजयपाल सिंह मौजूद रहे।