- Hindi News
- डिप्टी सीएम से इंडस्ट्रियलिस्ट्स को मिला आश्वासन, जारी रहेगा धरना
डिप्टी सीएम से इंडस्ट्रियलिस्ट्स को मिला आश्वासन, जारी रहेगा धरना
भास्कर न्यूज| मंडी गोबिंदगढ़
लोहानगरीमें आंदोलन कर रहे इंडस्ट्रियलिस्ट्स को सरकार ने मांगें पूरी करने का आश्वासन शनिवार को दे दिया। डिप्टी सीएम ने इलेक्ट्रिसिटी कंजम्पशन पर लमसम वैट की मांग पर सार्थक रुख अख्तियार किया है। बावजूद इंडस्ट्रियलिस्ट्स अपना आंदोलन जारी रखेंगे। उनका कहना है कि नोटिफिकेशन जारी होने तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। वहीं, शनिवार को दूसरे दिन भी लोहा नगरी की इंडस्ट्री पूरी तरह बंद रही। इंडस्ट्रियलिस्ट्स के कामकाज बंद होने से खाली बैठे मजदूरों और शहर के लोगों के लिए नेशनल हाईवे पर लंगर लगाया गया।
शनिवार को स्टील चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रेसिडेंट भारत भूषण टोनी और शिअद के जिला प्रधान जगदीप सिंह चीमा चंडीगढ़ में डिप्टी सीएम सुखबीर बादल से मिले। संबंधित महकमे के अफसरों को भी इस मीटिंग में बुलाया गया था। डिप्टी सीएम ने इंडस्ट्रियलिस्ट्स की समस्याओं को सुना और उनके प्रति सकारात्मक रुख अपनाया। टोनी ने इंडस्ट्रियलिस्ट्स और शहर के लोगों को बताया कि डिप्टी सीएम ने इंडस्ट्री की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें सुलझाने का भरोसा दिया है। टोनी ने बताया कि सुखबीर बादल ने सोमवार को इंडस्ट्रियलिस्ट्स के एक डेलिगेशन को चंडीगढ़ बुलाया है। ताकि सभी के साथ सहमति बनाकर इलेक्ट्रिसिटी कंजम्पशन पर लमसम वैट लगाकर ट्रेड फ्री किए जाने का नोटिफिकेशन सोमवार को ही जारी किया जा सके। सोमवार को ही पंजाब प्रदेश कांंग्रेस के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने राज्य के इंडस्ट्रियलिस्ट्स को चंडीगढ़ में रोष प्रदर्शन का बुलावा दिया था। डिप्टी सीएम के आश्वासन के बाद कांग्रेस का प्रदर्शन अब खटाई में पड़ता नजर रहा है। कांग्रेसी फिलहाल इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हैं। इस सब के बीच शनिवार को मंडी गोबिंदगढ़ में फर्नेश एसोसिएशन के बैनर तले एक प्रेस काॅन्फ्रेेंस हुई। जिसमें प्रधान मोहिंदर गुप्ता ने इंडस्ट्रियलिस्ट्स की मांगों को ही गलत ठहराया। उन्होंने कहा कि हम लोहा नगरी में चल रहे आंदोलन को समर्थन नहीं देते। गुप्ता द्वारा वजह यह बताई गई कि इलेक्ट्रिसिटी कंजम्पशन पर लमसम वैट की मांग फर्नेश इंडस्ट्री के लिए जायज नहीं है।
धरने को संबोधित करते हुए हरमेश जैन ने कहा कि सरकार की ओर से जो आश्वासन मिला है, वह सार्थक नतीजा है। उन्होंने इंडस्ट्रियलिस्ट्स से अपील करते हुए कहा कि सभी को एकजुट रहना होगा