पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘चैलेंजिज इन हायर एजुकेशन’ पर प्रोग्राम

‘चैलेंजिज इन हायर एजुकेशन’ पर प्रोग्राम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|मंडी गोबिंदगढ़

देशभगतयूनिवर्सिटी में ‘चैलेंजिज इन हायर एजुकेशन’ विषय पर आयोजित सम्मेलन में भारत समेत 40 देशों के 150 से अधिक डेलीगेट्स शामिल हुए। चीफ गेस्ट डीके तिवारी मुख्य कार्यकारी अफसर, पंजाब जल सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड ने कहा कि शिक्षा मनुष्य को केवल रोजगार के काबिल ही नहीं बनाती बल्कि उसे सभ्य नागरिक भी बनाती है। समारोह की अध्यक्षता डाॅ. राकेश कुमार रजिस्ट्रार, आईआईटी, नई दिल्ली ने की। गेस्ट ऑफ ऑनर राजदूत दीपक वोहरा रहे। मुख्य वक्ता प्रो. आर्या कुमार डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, बिट्स पिलानी ने भी उच्च शिक्षा की आवश्यकता पर बल दिया। यूनिवर्सिटी के चांसलर डाॅ. जोरा सिंह और प्रो. चांसलर तेजिंदर कौर ने शिक्षा के सुधार के बारे में जानकारी दी। यूनिवर्सिटी ने ‘चैलेंजेज इन हायर ऐजुकेशन’ बुक को रिलीज किया। यहां यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर डाॅ. शालिनी गुप्ता, निधि गुप्ता, रजिस्ट्रार डाॅ. वीरेंद्र सिंह, परीक्षा कंट्रोलर डाॅ. प्रदीप सिंह चीमा, मौजूद रहे।

‘चैलेंजिज इन हायर एजुकेशन’ प्रोग्राम में चीफ गेस्ट को सम्मानित करते हुए।