- Hindi News
- युवा मोर्चा ने नशा मुक्ति अभियान शुरू किया
युवा मोर्चा ने नशा मुक्ति अभियान शुरू किया
भास्कर न्यूज|मंडी गोबिंदगढ़
जिलाभाजपायुवा मोर्चा ने जिला अध्यक्ष सुखदर्शन सिंह की अगुवाई में भगत सिंह के जन्मोत्सव के मौके पर नशा मुक्ति अभियान शुरू किया। इंडोर स्टेडियम से रैली निकाली गई। मंडल भाजपा महामंत्री प्रशांत गोयल ने बताया कि इसका उद्देश्य नशे से युवा पीढ़ी को निकालना और नशे के सौदागरों का चेहरा बेनकाब करना है। रैली में शिव कुमार धीमान, भूपेश गुप्ता, चंदन शर्मा, हिमांशू गोयल, हनी धीमान, रविंदर सिंह, राजन कक्कड़, ब्रिज मोहन, पंकज जैन और जसविंदर सिंह मौजूद रहे।
भाजपा युवा मोर्चा के मेंबर नशा मुक्ति अभियान श्ुरू करते हुए।