पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पावर लिफ्टिंग में डीबीयू के बलकार को गोल्ड

पावर लिफ्टिंग में डीबीयू के बलकार को गोल्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी गोबिंदगढ़। पटियालामें हुई पंजाब स्टेट जूनियर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में डीबीयू के तीन स्टूडेंट्स ने पदक जीते हैं। जिनमें से फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलॉजी के बलकार सिंह ने 74 किलो भार वर्ग में गोल्ड, गगनदीप सिंह ने 83 किलो भार वर्ग में ब्रॉन्ज और फैकल्टी ऑफ लॉ के करण बहादुर ने ने 66 किलो भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया है। मंगलवार को यूनिवर्सिटी के चांसलर डाॅ. जोरा सिंह ने विजेताओं को सम्मानित करते कहा कि बाकी स्टूडेंट्स के लिए एक मिसाल पेश की है कि वह खेलों की दुनिया में भी अपनी श्रेष्ठता सिद्ध कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी की प्रो. चांसलर तेजिंदर कौर, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलॉजी के निदेशक प्रदीप सिंह चीमा एवं फैकल्टी ऑफ लॉ के निदेशक डाॅ. एसएस सलूजा, परीक्षा नियंत्रक एवं इंचार्ज (खेल) डाॅ. इंद्रजीत सिंह सेठी अन्य मौजूद रहे।

विजेता स्टूडेंट्स को सम्मानित करते चांसलर जोरा सिंह।