पेंशनर्स को अच्छी सर्विस देन पर सम्मान
भास्कर न्यूज|मंडी गोबिंदगढ़
गवर्नमेंटपेंशनर्स एवं सीनियर सिटीजन एसोसिएशन की ओर से स्टेट बैंक आॅफ पटियाला की शाखा गुरु की नगरी के चीफ मैनेजर सुरिंदर पाल सिंह को उनकी पेंशनर्स प्रति अच्छी ग्राहक सेवाओं के बदले सम्मानित किया गया। उनके साथ बैंक के डिलिंग अफसर दिनेश मेहता को भी सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष रिटायर्ड जिलेदार बलदेव सिंह और महासचिव विद्या सागर ने कहा कि मैनेजर उनका काम भी प्राथमिकता के आधार पर कराते हैं। उन्होंने कहा कि अन्य बैंक मैनेजरों को लोगों की सहूलिय तक लिए बेहतर तरीके से काम करना चाहिए।
गवर्नमेंट पेंशनर्स एवं सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के अोहदेदार स्टेट बैंक आॅफ पटियाला की शाखा गुरु की नगरी के चीफ मैनेजर सुरिंदर पाल सिंह को सम्मानित करते हुए।