- Hindi News
- लाॅयंस क्लब सुप्रीम की मीटिंग 26 दिसंबर को
लाॅयंस क्लब सुप्रीम की मीटिंग 26 दिसंबर को
भास्कर न्यूज| मंडी गोबिंदगढ़
जिमखानाक्लबमें लायंस क्लब सुप्रीम की मीटिंग अध्यक्ष लायन संजीव दत्ता की अध्यक्षता में हुई। 16 बोर्ड आॅफ डायरेक्टर्स ने कई अहम फैसलों पर अपनी सहमति जताई। क्लब महासचिव लायन आरपी शारदा ने पिछले महीने क्लब द्वारा किए गए प्रोजेक्टों की रिपोर्ट पढ़ी।
लायन डाॅ. मनमोहन कौशल ने क्लब के प्रोजेक्टों के बारे में जानकारी देते हुए मेंबरों का धन्यवाद किया। जनरल बॉडी मीटिंग 26 दिसंबर को करने का फैसला लिया गया। मीटिंग पास्ट जिला गवर्नर एमजेएफ लायन डाॅ. मनमोहन कौशल, जोन चेयरपर्सन लान महेश पाठक, क्लब प्रधान लायन संजीव दत्ता, महासचिव लायन आरपी शारदा, कैशियर लायन एमपी गुप्ता, लायन अनिल अग्रवाल, लायन सुभाष गुप्ता, लायन अमृत सेठ, लायन जोगिंदर मैणी, लायन मुकेश अग्रवाल, लायन प्रवीण कुमार सिंगला, लायन इकबाल सिंह धालीवाल, लायन प्रवीण जिंदल, लायन जवाहर लाल गोयल, लायन प्रवीण गुप्ता, लायन इकबालदीप शामिल थे।
मेंबरशिप बढ़ाने की अपील की
क्लबप्रधान लायन संजीव दत्ता ने क्लब में शामिल हुए नए मेंबरों की जानकारी देते क्लब की मेंबरशिप बढ़ाने के लिए सहयोग मांगा। उन्होंने क्लब द्वारा दिसंबर महीने में किए जाने वाले कई सामाजिक प्रोजेक्टों के लिए हाजिर बोर्ड आॅफ डायरेक्टर्स की स्वीकृति ली। मीटिंग में आए सभी मेंबरों का उन्होंने वेलकम किया।
मीटिंग में शामिल लायंस क्लब सुप्रीम के बोर्ड आॅफ डायरेक्टर्स।