पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज वॉर्डबंदी के खिलाफ हाईकोर्ट में सुनवाई

आज वॉर्डबंदी के खिलाफ हाईकोर्ट में सुनवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| मंडी गोबिंदगढ़

पंजाबसरकारकी ओर से नई वाॅर्डबंदी के दौरान विपक्षी पार्टियों और जनप्रतिनिधियों को बुलाए जाने के खिलाफ पंजाब कांग्रेस ने एक जनहित याचिका हाईकोर्ट में डाली है जिसकी सुनवाई बुधवार को होगी।

यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रेसिडेंट हरिंदर सिंह भांबरी ने पत्रकारों को दी। यहां ब्लाॅक कांग्रेस प्रेसिडेंट रजिंदर बिट्टू, जिला सचिव संजीव कुमार, संजू शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज हसीजा, केसर सिंह बडग़ुजर, शिव कुमार शाही, आनंद पनेसर, विनय भादला, काका सूखा, बलवंत राय, अमरीक सिंह मंडेर, अमरजीत ढिल्लों, डाॅ. बख्शीश सिंह सुखी और मेजर सिंह मौजूद रहे।

चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार

कांग्रेसीनेताओं ने कहा कि कहा कि अगर इस याचिका के बाद आए फैसले पर पंजाब सरकार प्रदेश में नगर कौंसिल और नगर पंचायतों के चुनाव कराती है तो फिर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से तैयार है।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रेसिडेंट हरिंदर सिंह भांबरी के अमेरिका दौरा से आने पर स्वागत करते रजिंदर बिट्टू, मनोज हसीजा, संजीव संजू शर्मा और अन्य।