पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लॉ स्टूडेंट्स के लिए मिलनी समारोह कराया

लॉ स्टूडेंट्स के लिए मिलनी समारोह कराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|मंडी गोबिंदगढ़

देशभगतयूनिवर्सिटी फैकल्टी ऑफ लॉ ने स्टूडेंट्स के लिए ‘बडिंग लॉयर्स’ मिलनी समारोह का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य स्टूडेंट्स को लॉ पेशे में आने वाली चुनौतियों और उनका मुकाबला करने के लिए एक्सपर्ट के अनुभव से अवगत कराना था।

यूनिवर्सिटी की प्रो. चांसलर तेजिंदर कौर ने दीप प्रज्जवलित कर प्रोग्राम का इनॉग्रेशन किया। चांसलर डाॅ. जोरा सिंह ने स्टूडेंट्स से कहा कि वह भविष्य में लोगों को न्याय दिलाने में मदद करेंगे। वाइस चांसलर डाॅ. शालिनी गुप्ता ने लॉ के स्टूडेंट्स को मानव कल्याण के लिए समर्पित पेशे को अपनाने के लिए बधाई दी।

विजेताओं को सम्मानित किया

विभिन्नमुकाबलों के विजेता स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। इनमें एलएलबी के हरमनजोत सिंह ग्रेवाल, संदीप कौर, अभिषेक, निशा, जसजोत सिंह, रणवीर कौर और एलएलएम के शाश्वत और जसप्रीत कौर शामिल हैं। रजिस्ट्रार डाॅ. वीरेंद्र सिंह, निदेशक (अकादमिक) डाॅ. राजेश गोयल और फैकल्टी मेंबर मौजूद रहे।

देश भगत यूनिवर्सिटी फैकल्टी ऑफ लॉ में फैशन शो के दौरान पोज देते स्टूडेंट्स।