मंडी गोबिंदगढ़। पुलिसने गश्त के दौरान एक महिला को 5 किलाे भुक्की समेत गिरफ्तार किया है। एएसआई कुलदीप सिंह के अनुसार महिला की पहचान जसबीर कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने उक्त आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत भेज दिया।