पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गीत में हरविंदर स्किट में प्रदीप विनर

गीत में हरविंदर स्किट में प्रदीप विनर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोबिंदगढ़ पब्लिक कॉलेज में आयोजित टेलेंट मुकाबले में भांगड़ा डालते स्टूडेंट्स।

भास्कर न्यूज| मंडी गोबिंदगढ़

गोबिंदगढ़पब्लिककाॅलेज में टैलेंट मुकाबले कराए गए। चीफ गेस्ट संस्था के प्रेसिडेंट विमल विनोद बांसल रहे। स्टूडेंट्स ने पोस्टर मेकिंग, क्लासिकल डांस, गीत, लोक गीत, स्किट, भांगड़ा, माइम, डिबेट, कविता उच्चारण और भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। गीत गायन में मानव प्रथम हरविंदर कौर दूसरे, स्किट में प्रदीप प्रथम महक दूसरे स्थान पर रही।

माइम में रमनजीत कौर पहले आंचल वर्मा दूसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में हर्षिता गोयल पहले भंगड़े में बलप्रीत सिंह को पहला और भूपिंदर सिंह को दूसरा स्थान मिला। काॅलेज प्रिंसिपल डाॅ. नीना सेठ पजनी ने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स में छिपी प्रतिभा को उजागर करना है।

संस्था के प्रधान बांसल ने विजेताओं को सम्मानित किया। यहां अनिल अग्रवाल, प्यारा सिंह, स्वर्णजीत सिंह बगली, नितिन सगड़, एनके खन्ना, ओपी गोयल और सुरेश गोयल मौजूद रहे।