दहेज मांगने पर दो आरोपी नामजद
मंडी गोबिंदगढ़। पुलिसने एक महिला की शिकायत पर सुसराल पक्ष के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अफसर बलदेव सिंह ने बताया कि सुखविंदर कौर ने बताया था कि शादी 2009 में अमरदीप सिंह से हुई थी। सास भूपिंदर कौर 70 हजार या बाइक की मांग करती थी जबकि उसके पिता की मौत हो चुकी है। महिला के पति अमरदीप सिंह और सास भूपिंदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।