पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाइवे के गड्ढों से पलटा ट्रक, 11 घंटे ट्रैफिक डिस्टर्ब

हाइवे के गड्ढों से पलटा ट्रक, 11 घंटे ट्रैफिक डिस्टर्ब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवनीत छिब्बर| मंडी गोबिंदगढ़

नेशनलहाइवेपर पलटे एक ट्रक ने 11 घंटों तक हाइवे का ट्रैफिक बाधित किया। ट्रक पलटने की वजह हाइवे पर बने गड़्ढे रहे। नेशनल हाइवे नंबर एक पर सीवरेज होल हैं। सीवरेज ब्लॉक होने के कारण इनमें से गंदे पानी का रिसाव होता है। जिनकी वजह से हाइवे पर गड़्ढे हो चुके हैं। यह गड़्ढे अक्सर हादसों का कारण बनते रहते हैं।

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) इन सीवरेज होल को हटाने के लिए कई बार म्यूनिसिपल कौंसिल से कह चुका है। बावजूद कौंसिल ने कोई कार्रवाई नहीं की। ट्रक को क्रेन और सड़क पर फैली रद्दी को जेसीबी के जरिए हटाया गया। पुलिस और एनएचएआई के मुलाजिमों को हाइवे पर ट्रैफिक सुचारू बनाने में 11 घंटे मशक्कत करनी पड़ी।

ट्रक नंबर पीबी-29-जे 7645 मोगा से पंचकूला जा रहा था। इसमें पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के आंसर शीट्स की रद्दी थी। जिसे रीसाइकिल किए जाने के लिए पंचकूला की एक गत्ता फैक्ट्री में जाना था। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने यह रद्दी मोगा के भूपेंदरा खालसा स्कूल से उठवाई थी। जिसमें 2011 से लेकर 2014 तक की मैट्रिक्स परीक्षा की आंसर शीट्स थीं। यह रद्दी दो ट्रकों में पंचकूला जा रही थी। रात करीब एक बजे यह ट्रक मंडी गोबिंदगढ़ से गुजरे। जीपीएस के पास नेशनल हाइवे पर बने गड़्ढे के कारण एक ट्रक पलट गया। जिस गड़्ढे के कारण ट्रक पलटा उसमें सुबह ईंटें भर दी गईं। ड्राइवर और क्लीनर सुरक्षित हैं। जिससे हाइवे पर ट्रैफिक बाधित हो गया।

सबसे पहले एनएचएआई की पैट्रोलिंग टीम वहां पहुंची और फिर पुलिस टीम। दोनों टीमों ने मिलकर भादला चौक से ट्रैफिक को राॅन्ग साइड निकालना शुरू किया। जिसकी वजह से हाइवे पर दोनों ओर व्हीकल्स की लंबी कतारें लग गईं। सुबह के वक्त क्रेन के जरिए ट्रक को सड़क से हटाया गया और ट्रैफिक को धीरे-धीरे निकालना शुरू किया। सुबह तकरीबन साढ़े ग्यारह बजे जेसीबी के जरिए रद्दी को हाइवे से हटाने के बाद ट्रैफिक को क्लियर किया गया।

नेशनल हाइवे पर सिक्स लेन प्रोजेक्ट के कारण काम चल रहा

^नेशनलहाइवे के सिक्स लेन प्रोजेक्ट के कारण अभी काम चल रहा है। सड़क चौड़ी होने के कारण सीवरेज होल रोड के बीच गए हैं। कौंसिल को इस बारे में डायरेक्शन देकर जल्द इस समस्या को दूर कर दिया जाएगा। -सुखमिंदरसिंह, एसडीएमप्रशासक नगर कौंसिल मंडी गोबिंदगढ़

ट्रक पलटने के कारण हाइवे