पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीपीसीबी ने दिए 31 मार्च से कोयला थर्मल प्लांट में गिराने के आदेश

पीपीसीबी ने दिए 31 मार्च से कोयला थर्मल प्लांट में गिराने के आदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| पटियाला/मंडी गोबिंदगढ़

राजपुराथर्मलप्लांट के कारण मंडी गोबिंदगढ़ और स्थानीय लोगों को रही परेशानियों के चलते पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (पीपीसीबी) ने थर्मल प्लांट इंडस्ट्री को 31 मार्च 2015 से कोयला थर्मल प्लांट में ही लोडिंग और अनलोडिंग के आदेश दिए हैं। क्योंकि सराए बंजारा से राजपुरा थर्मल प्लांट तक 12 किमी दूरी तक ट्रैक रेलवे बना रही है। जिसका काम मार्च 2015 तक फाइनल हो जाएगा।

10 दिसंबर को अफसरों की हियरिंग के दौरान बोर्ड ने अपनी प्रोसीडिंग में कहा है कि थर्मल प्लांट इंडस्ट्री जनता की दिक्कतों को डिवीजन रेलवे मैनेजर रेलवे अंबाला कैंट के पास उठाएं और किसी भी कीमत पर कोयले की लोडिंग और अनलोडिंग का काम प्लांट साइट पर ही करें। बोर्ड ने कोल ट्रकों की आवाजाही के लिए भी नियम जारी कर दिए हैं। सुबह 7 बजे से 9 बजे, दोपहर साढ़े 12 बजे से 3 बजे और शाम 5 बजे से 7 बजे तक ट्रकों की आवाजाही पूर्ण तौर पर बंद रखने को कहा है।

मंडी गोबिंदगढ़ में जिस जगह पर कोयले की लोडिंग और अनलोडिंग की जाती है, वहां पानी छिड़काव की सुविधा हो प्लेटफार्म को रेगुलर तौर पर साफ सुथरा रखा जाए। कोयला लेकर आने वाले ट्रक पूरी तरह से कवर होने चाहिए, ताकि हवा के कारण कोयले की डस्ट उड़ सके।

यही नहीं जब कोयले से भरे ट्रकों की आवाजाही हो तो उस समय रेलवे स्टेशन के निकट पानी का प्रॉपर छिड़काव किया जाए, ताकि सड़क पर गिरे कोयले के कारण डस्ट उड़े। कोयले से भरे टिप्पर किसी भी कीमत पर शहर के अंदर दाखिल हों, बाइपास के रास्ते ही कोयला प्लांट तक पहुंचाया जाए। इंडस्ट्री अफसरों से कहा कि वह समय-समय पर मॉनिटरिंग करें।

रीजनल आॅफिस फतेहगढ़ साहिब के इंजीनियर बोर्ड को देंगे वीकली रिपोर्ट

बोर्डके चेयरमैन रविंदर सिंह ने जहां थर्मल प्लांट इंडस्ट्री को कोयले के कारण प्रदूषण रोकने के आदेश जारी किए, वहीं फतेहगढ़ साहिब के वातावरण इंजीनियर लवनीत दुबे की ड्यूटी लगाई है कि वह वीकली रिपोर्ट बोर्ड को देंगे कि इंडस्ट्री आदेशों को मान रही है या नहीं। वातावरण इंजीनियर दुबे हेड आॅफिस के सीनियर वातावरण इंजीनियर आरके गुप्ता की देखरेख में काम करेंगे। इंजीनियर गुप्ता ने बताया कि इंडस्ट्री को अभी आदेश जारी किए गए हैं। बावजूद इंडस्ट्री नियमों का पालन नहीं करती तो कार्रवाई करेंगे।

मंडी गोबिंदगढ़ से हुई थी शिकायत

चार्ट