पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैकल्टी ऑफ कंप्यूटर साइंस ने जीता फाइनल

फैकल्टी ऑफ कंप्यूटर साइंस ने जीता फाइनल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|मंडी गोबिंदगढ़

देशभगतयूनिवर्सिटी में इंटर फैकल्टी टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में विभिन्न फैकल्टीज की 7 टीमोंं ने भाग लिया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला फैकल्टी ऑफ कंप्यूटर साइंस एवं एप्लिकेशन और फैकल्टी ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में फैकल्टी ऑफ कंप्यूटर साइंस और एप्लिकेशन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान जगदीप सिंह की अगुवाई में 10 ओवर में 117 रन बनाए। जवाब में फैकल्टी ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म की टीम ने कप्तान अमित सचदेवा की अगुवाई में शानदार खेल दिखाया, लेकिन पूरी टीम 101 रनों पर ऑल आउट हो गई। फैकल्टी ऑफ कंप्यूटर साइंस और एप्लिकेशन ने ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। मैन ऑफ मैच जगदीप सिंह गिल और मैन ऑफ टूर्नामेंट हितेश खन्ना रहे। विजेता टीम को चांसलर डाॅ. जोरा सिंह और प्रो चांसलर तेजिंदर कौर ने सम्मानित किया। यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक एवं इंचार्ज (खेल) डाॅ. इंद्रजीत सिंह सेठी मौजूद रहे।

विजेता टीम को सम्मानित करते यूनिवर्सिटी के चांसलर अन्य।