- Hindi News
- अंगहीनों को जरूरी सामान देगी कन्फेडरेशन फॉर चैलेंज्ड संस्था
अंगहीनों को जरूरी सामान देगी कन्फेडरेशन फॉर चैलेंज्ड संस्था
मंडी गोबिंदगढ़। गोलमार्केट में कन्फेडरेशन फॉर चैलेंज्ड संस्था के सदस्यों द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता संस्था के जिला अध्यक्ष कन्हैया लाल ने की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने विशेषतौर पर शिरकत की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि संस्था जिलेभर के अंगहीनों में जरूरत का सामान वितरित करेगी। जिनमें ट्राईसाइकिल, आर्टिफीशियल अंग, बस पास, रेलवे पास शामिल हैं। इसके लिए मंडी गोबिंदगढ़ के राम भवन में 11 मार्च को पहला और दूसरा कैंप बस्सी पठाना में 12 मार्च को लगाया जाएगा।
इस मौके पर रविंदर सिंह पदम, डॉ. अमित संदल, सुखदीप सिंह राजा, गुलशन थरेजा आदि मौजूद थे।
मीटिंग में उपस्थित कन्फेडरेशन फॉर चैलेंज्ड संस्था के सदस्य।