बाला जी मंदिर में सुनाई श्रीराम कथा
मंडी गोबिंदगढ़। प्रतापमिल रोड पर स्थित श्री बाला जी मंदिर धाम में श्रीराम कथा का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पंडित ज्ञान शास्त्री सोलन वालों ने भगवान राम और भरत मिलाप का बखान किया। इस मौके पर पुनीत गोयल, हरप्रीत सिंह प्रिंस, अरविंद सिंगला, गोल्डी शारदा और प्रितपाल सिंह के अलावा गगनदीप जैन, बलविंद्र खटड़ा आदि मौजूद थे।