कैडेट्स ने निकाली अवेयरनेस रैली
मंडी गोबिंदगढ़। एसएनएएससीनियर सेकेंडरी स्कूल के एनसीसी ग्रुप ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली को स्कूल की प्रिंसिपल ऊषा शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल करीब 40 कैडेटों ने एनसीसी अधिकारी संजीव कुमार की अगुवाई में रेलवे रोड, सिविल अस्पताल रोड, मेन बाजार और जीटी रोड से गुजरते राहगीरों और दुकानदारों को अपने आसपास सफाई रखने के लिए प्रेरित किया।