पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक रूल्ज की उल्लंघना करें, सुरक्षित रहें

ट्रैफिक रूल्ज की उल्लंघना करें, सुरक्षित रहें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी गोबिंदगढ़। निष्कामकीर्तन सेवा सोसायटी की ओर से लाल बत्ती चौक पर वाहन चालकों को ट्रैफिक रूल्ज के प्रति अवेयर करने के लिए एक शिविर लगाया गया। शिविर में जिला ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने पहुंचकर ट्रैक्टर ट्रालियों, ऑटोरिक्शा, ट्रकों, कार, स्कूटर मोटरसाइकिल चालकों को ट्रैफिक रूल्ज बताए। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहन चलाने से पहले सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। दो पहिया वाहन चालक हेलमेट पहनकर स्कूटर मोटरसाइकिल चलाएं। यातायात के नियमों की उल्लंघना करें। उन्होंने चालकों को गलत साइड पर ड्राइविंग करने, नशे में वाहन चलाने और ड्राइविंग करते समय कभी भी मोबाइल का इस्तेमाल करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नियम अपनाने से अपने साथ साथ दूसरों की भी कीमती जान को बचाया जा सकता है।

इस मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष करमजीत सिंह बिट्टू, उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह रवि, प्रेस सचिव अशोक चोपड़ा, बहादर सिंह, पंकज जिंदल, हरचरन सिंह नागरा, गगनदीप सिंह, अजय अग्रवाल, जसजीत सिंह, हवलदार करनैल सिंह और कुलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

ट्रैफिक रूल्ज से अवेयर करते जिला ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर करनैल सिंह अन्य।