सेवा का असली भाव समझें सेवादार
मंडी गोबिंदगढ़। जीटीरोड पर स्थित निरंकारी सत्संग भवन में बुधवार को विशेष सेवादल कैंप का आयोजन किया गया। इसमें सेवादार भाई, बहनों बच्चों ने हिस्सा लिया। कैंप में समाना से विशेषतौर पर पहुंचे क्षेत्रीय संचालक भाई मनमोहन ने सेवादारों को सेवा के असल भाव के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया। उन्होंने कहा कि हमें अपने आपको पूरी तरह से समर्पण कर सेवा करनी है। सेवा का असल भाव क्या है इसको समझना है। हमें जैसी भी सेवा करनी है वह इस निराकार प्रभु परमात्मा को आधार बना कर ही करनी है। उन्होंने कहा हम निरंकारी बाबा हरदेव महाराज के सेवादार हैं। इस मौके पर उनके साथ सुरिंदर शारदा, संचालक स्वर्ण सिंह, महेश कुमार, दर्शन सिंह आदि मौजूद रहे।