- Hindi News
- स्टूडेंट्स ने डेयरी प्रोडक्ट्स और इंडस्ट्री के बारे में जाना
स्टूडेंट्स ने डेयरी प्रोडक्ट्स और इंडस्ट्री के बारे में जाना
पटियाला। स्टूडेंट्सको डेयरी प्रोडक्ट्स और डेयरी इंडस्ट्री की जानकारी देने के इरादे से खालसा कॉलेज के बीएससी एग्रीकल्चर के स्टूडेंट्स ने चाणक्य डेयरी प्रोडक्ट लिमिटेड मंडी गोबिंदगढ़ का दौरा किया। डेयरी इंडस्ट्री के डिप्टी जनरल मैनेजर बीएस बातिश, सीनियर मैनेजर प्रोडक्शन एमके शुक्ला और मैनेजर क्वालिटी एश्योरेंस प्रभात कुमार सिंह ने दूध की कलेक्शन, प्रोसेसिंग, पैकिंग, स्टोरेज और मार्केटिंग के बारे में बताया। बातिश ने बताया कि उनके सुपर मिल्क प्लांट में 615 कलेक्टिंग स्टेशनों से दूध आता है जोकि आगे 12 चीलिंग सेंटर्स के पास पहुंचाया जाता है। जहां दूध 4 सेंटीग्रेड तापमान पर रखा जाता है। विनोद कुमार दत्त, वीके छिब्बर, वीके अरोड़ा, एमएल धीमान ने अपने विचार दिए। प्रिंसिपल डॉ. धरमिंदर सिंह उभा ने कहा कि इस विजिट से सिर्फ स्टूडेंट्स ही नहीं बल्कि डेयरी टेक्नॉलॉजी के टीचर्स की जानकारी बढ़ी है।
चाणक्य डेयरी प्रोडक्ट्स लिमिटेड मंडी गोबिंदगढ़ की विजिट के दौरान खालसा कॉलेज स्टूडेंट्स।