पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैणी बल के पंजाब सचिव बनने पर सम्मान

मैणी बल के पंजाब सचिव बनने पर सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी गोबिंदगढ़। ब्लाॅक कांग्रेस ने मीटिंग कर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बनने पर सीनियर कांग्रेसी नेता जोगिंदर सिंह मैणी और युवा नेता संदीप सिंह बल को सम्मानित किया। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान हरिंदर सिंह भांबरी विशेष अतिथि रहे। जिला प्रधान भांबरी ने कहा कि इससे पार्टी को और भी मजबूती मिलेगी क्योंकि दोनों लोग लंबे अर्से से पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आने वाले चुनावों के लिए पूरी तैयार है। मैणी ने प्रदेशाध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा का आभार व्यक्त करते कहा कि पार्टी ने उन्हें चौथी बार जो जिम्मेदारी उन्हेें सौंपी है वो पहले की तरह बेहतर निभाएंगे। बल ने भी दूसरी बार सचिव बनाने पर आभार व्यक्त किया। यहां आनंद पनेसर, डिंपल शर्मा, अमरीक सिंह मंडेर, अमरजीत ढिल्लों, डाॅ. बख्शीश सिंह, प्रिंस मैणी, जगमीत सिंह, अश्विनी कुमार, कुलदीप सिंह, गुरजीत सिंह, हरप्रीत सिंह आैर पवन कुमार मौजूद रहे।

जोगिंदर मैणी और संदीप बल के प्रदेश कांग्रेस सचिव बनने पर सम्मानित करते हरिंदर भांबरी, राजिंदर बिट्टू अन्य।