पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडस्ट्रियलिस्ट्स को मिला संत समाज का समर्थन, धरने में हाेंगे शामिल

इंडस्ट्रियलिस्ट्स को मिला संत समाज का समर्थन, धरने में हाेंगे शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडस्ट्री के लिए पलायन ही एकमात्र रास्ता बचा: खुराना

भास्कर न्यूज | मंडी गोबिंदगढ़

इंडस्ट्रियलिस्ट्सकाएक डेलिगेशन अपनी मांगों को लेकर रविवार को संत समाज से मिला और गुरु की नगरी को बचाने के लिए आर्शीर्वाद मांगा। इंडस्ट्रियलिस्ट्स का कहना था कि पंथक सरकार को अफसरशाही गुमराह कर रही है। इधर, नेशनल हाईवे पर इंडस्ट्रियलिस्ट्स 5वें दिन भी धरने पर बैठे रहे।

इंडस्ट्रियलिस्ट्स के चार सदस्यीय डेलिगेशन ने रविवार को संत बाबा अमरीक सिंह पंज भैणियां वालों से मुलाकात की। डेलिगेशन मेें राजीव सूद, दर्शन सिंह, मनमोहन सिंह मांगट प्रदीप भल्ला शामिल थे। संत बाबा अमरीक सिंह ने इंडस्ट्रियलिस्ट्स की मांगों को जायज ठहराते हुए उन्हें आशिर्वाद दिया। उन्होंने डेलिगेशन को भरोसा दिलाया की वह पूरी तरह से उनका समर्थन करेंगे और जल्द ही धरने में शामिल होंगे। सोमवार को एक डेलिगेशन सांसद भगवंत मान से भी मिलेगा। सांसद ने भरोसा दिलाया है कि वह इंडस्ट्रियलिस्ट्स की मांगों को केंद्र सरकार के सामने रखेंगे।

धरने पर ऑल इंडिया स्टील री रोलर्स एसोसिएशन, फर्नेस एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती, भावनगर ट्रेडर्स एसोसिएशन, स्टील ट्रेडर्स एसोसिएशन, पाइप प्लांट एसोसिएशन, स्क्रैप ट्रेडर्स एसोसिएशन, पाइप गोदाम एसोसिएशन, पाइप प्लांट एसोसिएशन शामिल हुई। पांचवे दिन विनोद वशिष्ठ, देवी दयाल पराशर, हरमेश जैन, प्रदीप भल्ला, राजीव सूद, सोमनाथ दुआ, भारत भूषण टोनी, विनोद कांसल, सुभाष बांसल, सुशील शर्मा, अशोक शर्मा, भगवान दास शर्मा और भाजपा जिला प्रधान राकेश गुप्ता मौजूद रहे।

लोहा नगरी को बचाने के लिए इंडस्ट्रियलिस्ट्स ने धरना प्रदर्शन श्ुरू किया है। इन्हें अब विभिन्न राजनीतिक पार्टियों का भी समर्थन मिल रहा है।

सेव पंजाब

सेव इंडस्ट्री