पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सालासर खाटू श्याम मंदिर में मूर्ति स्थापना की

सालासर खाटू श्याम मंदिर में मूर्ति स्थापना की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सालासर खाटू श्याम मंदिर में मूर्ति स्थापना की

मंडी गोबिंदगढ़। संगतपुराके सालासार खाटू श्याम मंदिर में जय मां काली वेलफेयर सोसायटी ने बुधवार को मूर्ति स्थापना समारोह का आयोजन किया। विधि पूर्वक मंत्रोच्चारण किया कर मूर्तियों को महास्नान करा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई। महिलाओं की मंडली ने संकीर्तन कर प्रभु का गुणगान किया। मंदिर में श्री गणेश जी, शिव परिवार, श्री राम दरबार, मां महाकाली, सालासर खाटू श्याम, हनुमान जी, साईं बाबा जी, शनिदेव, भैरवनाथ, शीतला माता जी की मूर्तियों की स्थापना की गई। लंगर भी लगाया गया। नंगली आश्रम से बाई जी, सुरेश चंद बांसल, जय मां काली वेलफेयर सोसायटी के प्रधान प्रवीण बांसल, चेयरमैन गुलशन राय, जेके जिंदल, केसर सिंह, ललित बांसल, सुरेश कुमार, अंकुर गर्ग, सुरेश गुप्ता, प्रवीण दत, रणजीत सिंह राणा अन्य मौजूद रहे।