पंजाबी विरसा की प्रदर्शनी लगाई
मंडी गोबिंदगढ़। सीएसइंटरनेशनल स्कूल में सालाना समारोह का आयोजन किया गया। उद्घाटन स्कूल प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन चन्नण सिंह ने किया। बच्चों ने रिंग गेम, क्रिकेट, आर्ट गैलरी और पंजाबी विरसा की प्रदर्शनी लगाई गई जो आकर्षण का केंद्र रही। लक्की ड्राॅ के माध्यम से कई इनाम निकाले गए। मैनेजमेंट कमेटी के जसविंदर सिंह, जगमेल सिंह, अजमेर सिंह, स्कूल प्रिंसिपल गगनदीप कौर मौजूद रहे।