पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"नशे को छाेड़ जीवन में बदलाव लाएं\'

\"नशे को छाेड़ जीवन में बदलाव लाएं\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|मंडी गोबिंदगढ़

बसस्टेंडपरिसर में पुलिस प्रशासन ने नशे के विरोध में सेमिनार का आयोजन किया। चीफ गेस्ट एसएचओ अजयपाल सिंह ने कहा कि शहर में पुलिस ने समय-समय पर नशे को रोकने के लिए सेमिनार का आयोजन किया था।

जिससे प्रेरित होकर कई युवाओं समेत ड्राइवरों ने नशे का त्याग कर दिया था, लेकिन आज फिर युवा नशे की दलदल में फंसता जा रहा है। उन्होंने अपील की कि नशे का त्याग कर लोगों को अपने जीवन में सुधार करना चाहिए। उन्होंने बताया कि शहर में पुलिस और भी सेमिनारों का आयोजन कर युवाओं को नशा रोकने के लिए प्रेरित करे। नसीब सिंह और जसबीर सिंह ने भी सभा को संबोधित किया। यहां असिस्टेंट थानेदार कुलदीप सिंह, यंग ब्लड स्पोर्ट्स क्लब एंड वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष जसबीर सिंह, मास्टर काॅलोनी मोहल्ला सुधार कमेटी के अध्यक्ष दरबारा सिंह, मोहल्ला सुधार कमेटी के नसीब सिंह, गोबिंदगढ़ टेंपू यूनियन के मेंबर अन्य मौजूद रहे।

थाना एसएचओ अजयपाल सिंह नशे के विरोध में लोगाें को जागरूक करते हुए।