पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"पहल के आधार पर सीनियर सीटिजन्स के काम होंगे\'

\"पहल के आधार पर सीनियर सीटिजन्स के काम होंगे\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
\\\"पहल के आधार पर सीनियर सीटिजन्स के काम होंगे\\\'

मंडी गोबिंदगढ़। कृष्णामंदिर के मेडिकल हाल में पेंशनर दिवस के अवसर पर पेंशनर एंड सीनियर सिटीजन एसोसिएशन ने मीटिंग की। चीफ गेस्ट तहसीलदार कंवलप्रीत पुरी रहे। मीटिंग की अगुवाई एसोसिएशन के अध्यक्ष बलदेव सिंह ने की। जीवन के 7 दशक पार कर चुके एसोसिएशन से जुड़े 9 लोगों को शाॅल भेंट कर सम्मानित किया। जिनमें महेंद्र सिंह, मेहर चंद, विद्यासागर, जागीर सिंह, सज्जन सिंह, भारत मित्तर, राम प्रसाद, निशान सिंह और राजा राम खुरमी शामिल रहे। पुरी ने आश्वासन दिया कि बुजुर्गों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं हैं। प्रशासन उनके काम प्राथमिकता के आधार पर करेगा। पैटर्न प्रकाश चंद गर्ग, सरपरस्त ओपी गुलाटी, अध्यक्ष बलदेव सिंह, महासचिव विद्यासागर, उपाध्यक्ष जरनैल सिंह, कोषाध्यक्ष बलदेव कृष्ण, सचिव देसराज पुरी अन्य मौजूद रहे।