- Hindi News
- \"कोयला लोडिंग अनलोडिंग में रूल फॉलो करें\'
\"कोयला लोडिंग-अनलोडिंग में रूल फॉलो करें\'
राजपुराथर्मलप्लांट के कोयले से जनता को होने वाली परेशानी को देखते हुए पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार को प्लांट के अफसरों को सुनवाई के लिए बुलाया। बोर्ड की ओर से सुनवाई में शामिल होने वाले डिप्टी जनरल मैनेजर और जनरल मैनेजर को बताया कि मंडी गोबिंदगढ़ में जिस जगह पर कोयले की लोडिंग अनलोडिंग हो रही है, वह पूरी तरह से आेपन है। गाड़ी से जब कोयला ट्रकों में अनलोडिंग किया जाता है तो कोयले की गर्द हवा के साथ उठकर पास की काॅलोनी में जाता है, जिस कारण काफी संख्या में लोग प्रभावित हो रहे हैं।
इसके बाद जब ट्रकों के माध्यम से कोयले को मंडी गोबिंदगढ़ से थर्मल प्लांट तक लाया जाता है, तो कोयला लाने वाले ट्रकों को पूरी तरह से कवर नहीं किया जाता। ट्रकों से कोयला सड़कों पर गिरता रहता है और पीछे से रहे व्हीकल्स के लिए खतरा पैदा करता है। साथ ही ट्रक एक लाइन में आते हैं जोकि दुर्घटना का कारण बनते हैं। इस मामले में पहले वातावरण इंजीनियर मंडी गोबिंदगढ़ लवनीत दुबे और बाद में सीनियर वातावरण इंजीनियर आरके गुप्ता भी इसकी जांच कर चुके हैं, जिन्होंने जांच में यह कमियां पाई। बोर्ड ने आदेश जारी किए हैं कि कोयले की लोडिंग और ट्रकों के माध्यम से लाते दौरान पूरी तरह से नियमों का पालन किया जाए। हियरिंग के दौरान प्लांट अफसरों द्वारा नियमों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। हियरिंग के बाद हालांकि बोर्ड के चेयरमैन रविंदर सिंह ने जांच अफसरों सीनियर वातावरण इंजीनियर आरके गुप्ता और वातावरण इंजीनियर लवनीत दुबे को हियरिंग की प्रोसीडिंग नहीं मिल पाई हैं। सीनियर वातावरण इंजीनियर आरके गुप्ता और वातावरण इंजीनियर दुबे ने बताया कि अब तक हियरिंग की प्रोसीडिंग नहीं मिल पाई है। प्रोसीडिंग के हिसाब से ही आगे की जांच की जानी है। बोर्ड चेयरमैन के आदेशों पर ही अगली कार्रवाई होगी।
मंडी गोबिंदगढ़ के सीए ने की थी शिकायत
चार्टर्डअकाउंटेंट विमल कुमार बांसल ने सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड और पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन को ई-मेल से शिकायत भेजी थी कि मंडी गोबिंदगढ़ में प्रतिमाह 40 रैक कोयला अनलोड और लोड होता है, जिससे प्रदूषण फैलता है बीमारियों का खतरा बना हुआ है। पीपीसीबी चेयरमैन रविंदर सिंह ने फतेहगढ़ साहिब के रीजनल दफ्तर को जांच के निर्देश दिए। बोर्ड के रीजनल इंजीनियर लवनीत दुबे ने इस मामले की जांच